Khan Sir के X हैंडल से भ्रामक पोस्ट करने का आरोप, FIR दर्ज

पटना : सोशल मीड‍िया पर अपनी अलग पहचान रखने वोले Khan Sir के ट्विटर हैंडल खान ग्लोबल स्टडी पर फेक पोस्ट कर छात्रों को दिग्भ्रमित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है। पटना पुलिस ने खान सर के स्टेटस को लेकर पूरी जानकारी दी है। गर्दनीबाग थाना में केस दर्ज किया जा रहा है। ट्विटर(X) अकाउंट का अफवाह फैलाने को लेकर पटना पुलिस नाराज है। पटना पुलिस का कहना है कि पोस्ट से किसी भी तरह का लाइन ऑर्डर बिगड़ने पर ट्विटर हैंडल को जिम्मेवार बनाया जाएगा।

एसडीपीओ सच‍िवालय के डॉ. अन्नू कुमार ने पुष्ट‍ि की है कि खान सर की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। Khan Sir को कल गर्दनीबाग पुलिस ने अटल पथ पर उनके आग्रह पर उनके गाड़ी के पास छोड़ दिया था। बता दें कि एफआईआर के बाद ऐसी चर्चा होने लगी थी कि खान सर को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है।

यह भी देखें :

गौरतलब है कि छह दिसंबर को बिहार में 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के नियम में बदलाव को लेकर छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे चर्चित टीचर खान सर को पुलिस ने हिरासत में लेने की खबर आई थी। 13 दिसंबर को होने वाली बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के नियम में बदलाव को लेकर राजधानी पटना में बीपीएससी दफ्तर के बाहर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को दिन में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया था।

यह भी पढ़े : BPSC के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे गुरु रहमान और Khan Sir, कहा…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img