BPSC के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे गुरु रहमान और खान सर, कहा…

पटना: 70वीं BPSC संयुक्त प्राथमिक परीक्षा 13 दिसंबर को होना है। बीपीएससी ने इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। इस बीच बीपीएससी परीक्षा में नोर्मलाईजेशन के विरोध में शुक्रवार को हजारों अभ्यर्थी सड़क पर उतरे। अभ्यर्थी सबसे पहले बीपीएससी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बीपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया जिसमें कई छात्र चोटिल हुए तो कई को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।

पुलिस की लाठी चार्ज के बाद आक्रोशित अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच छात्रों के समर्थन में पटना के दो चर्चित गुरु खान सर और गुरु रहमान भी गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे। गुरु रहमान ने कहा कि वे अभ्यर्थियों की मांग के समर्थन में हैं। इस दौरान खान सर ने कहा कि बीपीएससी की मनमानी नहीं चलेगी। उन्हें स्पष्ट करना होगा कि 13 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में नोर्मलाईजेशन लागू नहीं होगा। गुरु रहमान और खान सर ने अभ्यर्थियों को विश्वास दिलाया कि उनके इस आंदोलन में आखिरी समय तक वे साथ देंगे।

आयोग जब तक नोर्मलाईजेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर देता है तब तक वे BPSC का विरोध करते रहेंगे। इस दौरान गर्दनीबाग धरनास्थल पर बैठे हजारों छात्र लगातार बीपीएससी के विरोध में नारेबाजी करते रहे। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि वे खुद मामले का संज्ञान लें और पूरी स्थिति स्पष्ट करें। अभ्यर्थियों ने विश्वास भी जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में युवाओं को रोजगार देने की बात करते हैं वे जरुर हम लोगों के साथ न्याय करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   UGC छात्रों के लिए ला रही है नई गाइडलाइन, अब छात्र वर्ष में 2 बार…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC

BPSC

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने P&M मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...