नाबालिग छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, सहपाठी पर आरोप, प्राथमिकी दर्ज

बोकारोः जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर हरला पुलिस ने शनिवार को पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की. जानकारी के अनुसार कोचिंग में साथ पढ़ने वाले युवक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया. थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा ने बताया कि मामले में बिट्टू उर्फ नंदन कुमार को आरोपी बनाया गया है. मामला प्रेम प्रसंग का है और 2 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा सेक्टर 9 बी रोड मार्केट स्थित एक कोचिंग में ट्यूशन जाती थी. इसी कोचिंग सेंटर में आरोपी छात्र भी ट्यूशन लेने जाता था. कोचिंग जाने आने के क्रम में आरोपी छात्र ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर बहला-फुसलाकर उससे दुष्कर्म किया. यह सिलसिला लगातार अंतराल पर चलता रहा. छात्रा लोक लज्जा की वजह से आरोपी छात्र की हरकतों को झेलती रही. डर से किसी के सामने घटना का जिक्र नहीं किया. जब पीड़ित छात्रा का शारीरिक परिवर्तन होने लगा तो मामला सार्वजनिक हो गया. इसके बाद पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची. फिर उसकी शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

Saffrn

Trending News

जल संसाधन विभाग में स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए...

Patna: जल संसाधन विभाग के तत्‍वावधान में शुक्रवार को अधिवेशन भवन में विभागीय अधिकारियों के लिए “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का...

Jamtara पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश;तीन गिरफ्तार

Jamtara: जामताड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर...

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए राजधानी में पावर सब स्टेशन का...

पटना : राजधानी पटना में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पेसू की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिसके तहत राजधानी में...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के हित...

पटना : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अरण्य भवन में 'एकल...

Breaking : राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद बिहार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img