मोतिहारी : मोतिहारी में केसरिया प्रखण्ड के प्रमुख के पति पर गोली मारने का आरोप लगा है। पड़ोस के डॉक्टर के घर पर हमला करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में ताबर तोड़ फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रहा है। केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया जिरात पंचायत के वार्ड संख्या 13 में चुनावी रंजिश को लेकर केसरिया के वर्तमान प्रमुख पति नाज अहमद खां उर्फ पप्पू खां पर आरोप है कि वो लगभग 30 -40 की संख्या में अपने गुर्गों को लेकर स्थानीय डॉक्टर इश्तियाक खा के घर पर जानलेवा हमला कर दिया है।
इस हमले में प्रमुख पति नाज अहमद खान के द्वारा गोलियां चलाई गई है जिसमें डॉक्टर इश्तियाक अहमद की 50 वर्षीय मां के जांघ में गोली लगी है घायल स्थिति में पीड़िता को रहमानिया हॉस्पिटल मोतिहारी में भर्ती कराया गया है। जहां पीड़ित पक्ष की तरफ से प्रमुख पति नाज अहमद खां उर्फ पप्पू खां समेत 30 लोगों पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है।
राजीव रंजन की रिपोर्ट

















