बेगूसराय में फिर आग, एक घर पूरी तरह जलकर खाक

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला। आग लगने से एक घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। साथ ही साथ घर में रखें लाखों की सामान जलकर राख हो गया। वहीं इस आगलगी में आधा दर्जन बकरी की झुलसकर मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र बड़ी बलिया वार्ड नंबर-4 की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की बीती रात अचानक एक घर में आग लग गई। जिसमें छह बकरियों झुलस गई और मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी। मौके दमकल कर्मी के टीम पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार, तकरीबन 12 बजे रात में बड़ी बलिया वार्ड नंबर-4 के रहने वाले बैजनाथ चौधरी के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान घर में कोई नहीं था। जिसे अप्रिय घटना होने से टल गया।

यह भी पढ़े : बदमाशों ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर किया रेप

यह भी देखें :

अजय कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Emerald Smuggling: बहरागोड़ा में करोड़ों का 1 किलो ‘पन्ना’ जब्त,...

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पुलिस ने एक किलो बेशकीमती पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद पन्ना की कीमत...

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...

Ration Card Action: रांची में 6,556 अपात्र लाभुक चिह्नित, रातू के...

रांची में केपीआई सर्वेक्षण के बाद 6,556 अपात्र राशन कार्डधारी चिह्नित। रातू प्रखंड के 115 लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस, 15 दिन...