बड़ी खबर- PATNA के महावीर मंदिर में आरती के दौरान लगी आग, टला हादसा

पटना: आज रामनवमी है और रामनवमी के दिन दर्शन के लिए पटना के महावीर मंदिर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। करीब आधी रात से ही महावीर मंदिर में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है लेकिन महावीर मंदिर में गर्भ गृह में ही आग लग गई। मंदिर में भगवान की आरती के दौरान गर्भगृह के दरवाजे पर लगी फूल पत्ती में आग लग गई।

हालांकि मंदिर प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों की सजगता से आग लगते ही उस पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के वक्त मंदिर के गर्भ गृह और आसपास में करीब दो सौ से भी अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। आपको बता दें कि रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष पटना में महावीर मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जुटते हैं। इस के लिए प्रशासन व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रखी है।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- गोपालगंज से VIP के उम्मीदवार बने प्रेमनाथ चंचल, मोतिहारी…

PATNA

PATNA
PATNA

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...