सासाराम : भोजन बनाने के दौरान एलपीजी गैस के रिसाव में लगी आग से एक व्यक्ति झुलस गया। घटना रोहतास जिला के दरिहट थाना क्षेत्र के दरिहट गांव की बताई गई है। पीड़ित व्यक्ति कन्हैया राम बताया गया है। जिसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने हायर सेंटर को रेफर किया है।
पीड़ित परिजनों ने झूलसे कन्हैया राम को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों द्वारा पीड़ित का इलाज किया जा रहा है। झूलसे कन्हैया राम के पत्नी ने बताई की खाना बनाने के दौरान एलपीजी गैस रिसाव से लगी आग में झुलस गए। जहां सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए लाया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
https://22scope.com/bjp-unit-took-out-a-curse-march-in-sasaram/
दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट


