नवादा: नवादा में धान के पुंज में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। घटना नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के लेंगुरा गांव की है जहां शुक्रवार को धान की पुंज में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग लेंगुरा के किसान नारायण महतो के पुत्र बिहारी महतो के खलिहान में रखे हुए धान के हजारों पुंज में किसी ने आग लगा दी। मामले में पीड़ित किसान ने कहा कि आग लगने से हमारे खेत में उपजे धान की सारी फसल जल कर राख हो गई। धान की पुंज में आग लगने से किसान का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
घटना की जानकारी जब तक किसान और ग्रामीणों को मिली तब तक धान के सारे पुंज जल कर राख हो गए थे। किसानों ने बताया कि करीब सात से आठ बीघा खेत के धान का पुंज जल कर राख हुआ है। अगलगी की घटना में चार किसानों की संपत्ति जल कर राख हुई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय सीओ मो गुफरान को दी। मामले में सीओ मो गुफरान ने कहा कि पीड़ित से आवेदन की मांग की गई है, पूरी जांच कर मुआवजा के लिए कार्रवाई की जाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Bihar शिकायत निवारण अधिनियम वाला अकेला राज्य, केंद्रीय टीम ने पटना में ली कार्यान्वयन की जानकारी
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
Nawada Nawada Nawada
Nawada
Highlights


