Advertisment

Bihar शिकायत निवारण अधिनियम वाला अकेला राज्य, केंद्रीय टीम ने पटना में ली कार्यान्वयन की जानकारी

वी श्रीनिवास, सचिव, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, भारत सरकार का Bihar दौरा। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम तथा लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन की जानकारी हेतु अध्ययन भ्रमण तथा प्रशासनिक सुधार कार्यक्रमों की समीक्षा एवं चर्चा।

पटना: भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव वी श्रीनिवास ने 3 जनवरी को बिहार सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों और दौरे में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार के बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम तथा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन की जानकारी प्राप्त करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। दौरे में उनके के साथ कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार के अन्य पदाधिकारी अपर सचिव पुनीत यादव, संयुक्त सचिव सरिता चौहान, निदेशक सुभाशीष दास और उप सचिव एच के भट्ट उपस्थित थे।

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में राज्य सरकार की और से सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की अपर मिशन निदेशक डॉ प्रतिमा तथा अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इन बैठकों में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम और लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

उन्होंने इन अधिनियमों के तहत नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं और न्याय प्रदान करने की प्रक्रिया की समीक्षा की तथा भारत सरकार द्वारा इस दिशा में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी दी गयी। वी श्रीनिवास ने बताया कि बिहार ही एक मात्र राज्य है जहां शिकायत निवारण हेतु अधिनियम बना कर कार्यान्वयन किया जा रहा है। यह एक उत्तम प्रथा है। जिसे अन्य राज्यों द्वारा अंगिकृत किया जा सकता है।

तदोपरांत उच्च स्तरीय दल द्वारा सूचना भवन, पटना अवस्थित राज्य लोक शिकायत प्राप्ति केन्द्र सूचना केंद्र का भ्रमण कर वहां पर ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त हो रहे शिकायतों के सूचना प्रावैधिकी के सहयोग से प्रबंधन की जानकारी ली गयी। इसके बाद उच्च स्तरीय दल द्वारा समाहरणालय पटना के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा की जा रही सुनवाई की प्रक्रिया में भाग ले कर पुरी व्यवस्था का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया गया।

वी श्रीनिवास ने प्रशासनिक सुधारों को सुचारू रूप से लागू करने में बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उच्च स्तरीय दल ने मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से भी मिल कर बैठक की तथा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तथा विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर दौरे के क्रम में प्राप्त हुयी जानकारी से अवगत कराया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में इस वर्ष कई खेल का होगा आयोजन, मुख्य सचिव ने बैठक में की….

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...