पटना में तेल डिपो में आग. एक-एक कर 3 ब्लास्ट हुआ

PATNA: तेल डिपो में आग -राजधानी पटना में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की पाइप लाइन में लगी भीषण आग.

आग की लपटों से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल.

दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां राहत और बचाव में जुटी.

सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के इलाके को खाली कराया गया.

5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

पटना में तेल डिपो में आग…एक-एक कर 3 ब्लास्ट हुआ.

दूर तक सुनाई दी आवाज, 10 गाड़ियों ने 5 घंटे में पाया आग पर काबू

पटना के बाइपास क्षेत्र के सिपारा स्थित तेल डिपो में सोमवार

रात आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते

विकराल रूप ले लिया. डिपो में लगी आग से एक-एक कर

3 ब्लास्ट हुए. इसकी गूंज आसपास के 2 किमी तक सुनाई दी.

लगभग 200 फीट ऊंचाई तक आग की लपटों को देख कर

आसपास के लोग दहशत में आ गए. पूरा इलाका धुएं के गुबार से भर गया.
स्थानीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी.

आग लगने के ढाई घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची. फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों

ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

लोगों ने बताया कि हम लोग अपने घर में थे. रात करीब 9 बजे अचानक तेल डिपो से आग की लपटें निकलने लगी.

जब तक हमलोग कुछ समझ पाते ब्लास्ट होने लगा. इसके बाद हमलोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने घरों

से निकलकर बाहर आ गए. धुएं के गुबार से पूरा इलाका भर गया.

तेल डिपो में आग लगने से लाखों का नुकसान

तेल डिपो में आग लग जाने से लाखों के नुकसान की बात सामने आ रही है.

आसपास के लोगों का कहना है कि जिस जगह पर आग लगी वहां पर लोग अवैध रूप से तेल का भंडारण करते थे.

हालांकि पुलिस इस मामले में छानबीन करने की बात कह रही है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि

लगभग 30 से 40 फीट ऊपर तक उसकी लपट उठती देखी गई. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके

पर पहुंची बेउर थाने की पुलिस ने आसपास के घरों को जल्द से जल्द खाली करने का निर्देश भी लोगों को दिया.

सूचना मिलते ही आसपास के घरों के सैकड़ों लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए.

आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ी की लगभग एक दर्जन गाड़ी को वहां बुलाना पड़ा, कई गाड़ियों के पानी

भी खत्म हो गए. बताया जा रहा है कि सूचना पाकर दमकल गाड़ी लगभग 2 घंटे लेट से पहुंची.

उसका कारण यह बताया जा रहा है कि पहले लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया,

लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो पुलिस के माध्यम से अग्निशमन दस्ते को सूचना

दी गई और उसके बाद लगभग 2 घंटे के बाद अग्निशमन दस्ते की एक दर्जन गाड़ियां मौके

पर पहुंचकर 4 से 5 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया.

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img