शादी समारोह के दौरान पटाखे से लगी आग, 2 घर जलकर खाक

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनफरवा पंचायत में एक भीषण अग्निकांड ने दो परिवारों को बेघर कर दिया। शादी समारोह के दौरान छोड़े गए पटाखों की चिंगारी से अचानक आग भड़क गई, जिससे रजन बैठा और भदई बैठा के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग बुझाने में फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

goal 22Scope News

गांव में आयोजित एक शादी समारोह में पटाखों का उपयोग किया जा रहा था – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में आयोजित एक शादी समारोह में पटाखों का उपयोग किया जा रहा था। इसी दौरान एक चिंगारी उड़कर रजन बैठा और भदई बैठा के घर पर जा गिरी। किसी को भनक तक नहीं लगी और देखते ही देखते आग ने दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित रजन बैठा और भदई बैठा ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका सबकुछ जल गया है। न घर, न कपड़ा और न ही अनाज बचा है। खाने-पीने तक के लिए कुछ नहीं बचा है और वे खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

यह भी देखें :

पीड़ित परिवारों को अविलंब सहायता उपलब्ध कराई जाए – स्थानीय मुखिया

स्थानीय मुखिया पति बालेश्वर बैठा ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को अविलंब सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन तत्काल चूड़ा, मीठा और प्लास्टिक शीट की व्यवस्था करे ताकि परिवार भूखे न रहें और अस्थायी रूप से रहने का इंतजाम हो सके। वहीं, पताही अंचलाधिकारी नाजनीन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद संबंधित हल्का कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़े : नवादा/मोतिहारी : Operation Sindoor : बिहार के हर जिलों में जश्न का माहौल…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...