Advertisment

पहले नौकरी, अब बिजली मांगने वालों को गोली मार रही है सरकार – सम्राट चौधरी

पटना : बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता व बीजपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कटिहार मामले को लेकर बिहार सरकार पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों को 24 घंटे बिजली देने का दावे कर रही नीतीश सरकार की पुलिस ने बिजली की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कटिहार जिले के बारसोई में गोलियां चलायी हैं, जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सम्राट चौधरी ने कहा कि इस गोलीकांड की न्यायिक जांच हो।

आपको बता दें कि बिहार के कटिहार जिले में बिजली को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में एक युवक के मारे जाने की खबर मिली है। वहीं तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जिले के बारसोई में एसडीओ कार्यालय के पास विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शन करने वालों में झड़प हो गई। इस कहासुनी के बीच कुछ लोग पुलिस पर उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे।

पुलिस ने की फायरिंग

इस बीच पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की। उसके बाद इस फायरिंग में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अन्य लोगों को भी गोली लगी थी। जिसमें दो लोगों को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई है। हालांकि दो अन्य मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुल तीन लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। पुलिस के खिलाफ लोग गुस्से में है। एहतियात के तौर पर अन्य पुलिस थानों की पुलिस को बुला लिया गया है।

Chandwara Theft News: चंदवारा में लाखों की चोरी, घर से नकदी...

Chandwara Theft News: चंदवारा थाना क्षेत्र के टिटिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को...

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...