दिल्ली में विधानसभा का पहला सत्र 24 से 27 फरवरी तक

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में विधानसभा का पहला सत्र 24 से 27 फरवरी तक। दिल्ली में 27 साल सत्ता में लौटी भाजपा ने बागडोर संभालने के साथ ही शुक्रवार को अहम घोषणा की। दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार ने 24 फरवरी से 27 फरवरी तक के लिए विधानसभा का पहला सत्र बुलाया है।

इस चार दिन के लिए विधानसभा सत्र में सभी विधायक शपथ तो लेंगे ही। लेकिन सबसे अहम जानकारी यह है कि CM रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि इसी पहले विधानसभा सत्र में ही सरकार द्वारा बीते 5 साल से लंबित CAG (कैग) की 14 रिपोर्ट को भी पेश किया जाएगा।

बोलीं CM रेखा गुप्ता – सरकार ने शुरू किया काम

विधानसभा सत्र बुलाए जाने के साथ उसमें पेश होने वाले कैग रिपोर्ट की जानकारी साझा करते हुए शुक्रवार को दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि – ‘…सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही दिल्ली में बदलाव दिखेंगे।

…हम लोग काम करने के लिए आए हैं और काम करके रहेंगे। जो हमारा एजेंडा है, उसको पूरा करने के लिए एक भी दिन व्यर्थ नहीं गंवाएंगे। हमने जो जनता से वादा किया था वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता
एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता

…हमने पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी देकर उसे आगे की प्रक्रिया के लिए कर दिया है…। दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में अहम फैसले हुए हैं। दिल्ली की विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश करने की मंजूरी दी गई।

…पिछले 10 साल में दिल्ली ने आप सरकार का कुशासन देखा है। दिल्ली को कैसे बदहाल किया गया, यह देखा है, अब दिल्ली की जनता दिल्ली में काम देखेगी। यह हमारी सरकार है तो एजेंडा हमारा होगा। तो हमें काम करने दीजिए।

…AAP को (आम आदमी पार्टी को) हमें हर चीज बताने की ज़रूरत नहीं है। जब AAP का (आम आदमी पार्टी का) कार्यकाल था तो आपने किया।’

अपने दफ्तर में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।
अपने दफ्तर में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार मंत्रियों में बंटे विभाग एकनजर में…

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 6 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं।

प्रवेश वर्मा के पास लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले,गुरुद्वारा चुनाव, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी होगी। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र सिंह इंद्राज समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कपिल मिश्रा कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली। डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पंकज सिंह खुद पेशे से डॉक्टर हैं।

एक्शन में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
एक्शन में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

शुक्रवार सुबह से ही एक्शन मोड में दिखीं CM रेखा गुप्ता…

दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता शुक्रवार की सुबह से ही एक्शन मोड में दिखीं। CM रेखा गुप्ता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी। दिल्ली में बीते गुरूवार को सत्ता संभालते ही CM रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई है।

भाजपा के चुनावी वादों और जनता के बीच पीएम मोदी की गारंटी वाली बातों को क्रियान्वयन की जिम्मेदारी के क्रम में CM रेखा गुप्ता की एकशन मोड वाली क्रियाशीलता की चर्चा भी शुरू हो गई है। यह सिर्फ बातों में नहीं बल्कि तत्काल कामकाज के स्तर में बदलाव के साथ देखा और महसूस किया जाने लगा है।

दिल्ली वालों को बदले सत्ता की बयार में आ रही क्रियाशीलता वाली नई सोंधी खुशबू खूब भा रही है। भाजपा ने दिल्ली में खराब सड़कों से लेकर स्वास्थ्य, यमुना की सफाई तक अपने वादों पर काम करना शुरू कर दिया है। CM रेखा गुप्ता की दिनचर्या अब तक के दिल्ली की सत्ता संभालने वालों से जरा जुदा है। इस पर भी मीडिया और जनता की नजर है।

आज शुक्रवार की सुबह CM रेखा गुप्ता आमजन से मिलती-जुलती दिखीं। इसी क्रम में शालीमार बाग स्थित CM रेखा गुप्ता के आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए एकत्र हुए। लोग उन्हें बधाई देने के लिए माला और फूलों के गुलदस्ते लेकर आए। CM  रेखा गुप्ता ने लोगों से बातचीत भी की।

सत्ता संभालने के अगले दिन शुक्रवार को दिल्ली की CM  रेखा गुप्ता ने जनता से सीधे जुड़े विभागों के अधिकारियों को तलब किया ताकि उन विभागों की जनसरोकार वाली योजनाओं के क्रियान्वयन को वह अपने तरीके से द्रुत गति से अमलीजामा पहनाने का काम शुरू करवा सकें।

यानि कि CM बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं। भाजपा ने दिल्ली में खराब सड़कों से लेकर स्वास्थ्य, यमुना की सफाई तक अपने वादों पर काम करना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए दिल्ली की नई CM  रेखा गुप्ता ने कहा – ‘…कल कैबिनेट की बैठक में हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे आप ने रोक दिया था। यह योजना जल्द ही सार्वजनिक होगी।

…आज हमने कैबिनेट के साथ बैठक के लिए पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया है। हम सड़कों में गड्ढों के मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे।’

Video thumbnail
#JPSC_CHAIRMAN_APPOINT_KARO के साथ X पर जयराम की पार्टी JLKM आंदोलन में कूदा @22SCOPE
04:07
Video thumbnail
Jharkhand Board: पेपर लीक की खबरों के बीच संपन्न हुई संस्कृत की परीक्षा, छात्रों ने क्या कहा, सुनिए
12:27
Video thumbnail
आम जनता के मुद्दों को सदन तक पहुंचाने को लेकर दिल्ली में AAP की बैठक, अरविंद केजरीवाल समेत...
05:31
Video thumbnail
कड़ी सुरक्षा के बीच JAC Sanskrit की परीक्षा आज, किस तरह से हो रहा एग्जाम का संचलन, देखिए @22SCOPE
14:56
Video thumbnail
Road Accident: Dhanbad में तेज रफ्तार का कहर, कुंभ स्नान के जा रहे परिवार हुए हा*द*से का शि*का*र
03:06
Video thumbnail
Cyber ​​Crime के खिलाफ Jamtara पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 को किया गिरफ्तार @22SCOPE |Jharkhand Crime |
03:10
Video thumbnail
Jharkhand Board: पेपर लीक की खबरों के बीच आज JAC संस्कृत की परीक्षा, अलर्ट मोड में JAC बोर्ड
04:41
Video thumbnail
Hazaribagh के SBMCH में कचरे का अंबार, मरीजों से लेकर कर्मियों को सता रहा महामारी का डर @22SCOPE
04:40
Video thumbnail
बवाना क्षेत्र की जनता ने मंत्री Ravindra Indraj को लेकर कहा- दिल्ली में विकास कार्य प्रगति पर होंगे
05:21
Video thumbnail
Ayushman Yojana को लेकर बोले समाज कल्याण मंत्री कहा-11 वर्ष से आप ने इसको रोका अब...
04:11