Jharkhand Politics : कल्पना सोरेन को जेएमएम में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, इस दिन…

Jharkhand Politics

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को झामुमो में दायित्व को लेकर संशय आज भी बरकरार है। मिल रही जानकारी के मुताबिक कल्पना सोरेन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसको लेकर झामुमो के अंदरखाने में सारी तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : कुछ बोलने से पहले अपने अंदर झांक ले बीजेपी-राजेश ठाकुर का जवाब… 

Jharkhand Politics : जानकारी देते विनोद पांडे
Jharkhand Politics : जानकारी देते विनोद पांडे

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि हमारी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी आप देख रहे होंगे हमारी पार्टी की सदस्यता अभियान को,किस तरह से लोग जुड़ रहे हैं। जहां-जहां जिस राज्य में झामुमो का संगठन है वहां सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

Jharkhand Politics : निश्चित ही उन्हें पार्टी में उचित जगह मिलना चाहिए-विनोद पांडे

इस बार 60 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, पिछले बार यह 50 लाख था। जनता से इस बार मिले जनादेश को देखते हुए 10 लाख का लक्ष्य इस बार बढ़ाया गया है। जल्द ही पार्टी का महाधिवेशन संपन्न होना है, उससे पहले सांगठनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Delhi Stampede पर सियासत गर्म, जेएमएम ने सरकार पर उठाए सवाल, राजेश ठाकुर ने कर दी इस्तीफे की मांग… 

जहां तक कल्पना सोरेन का सवाल है तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जो उनकी कार्यशैली रही है और लोगों ने उन्हें जो प्यार दिया है तो निश्चित ही उन्हें पार्टी में उचित जगह मिलना चाहिए। जल्द ही ये सभी चीज को पूरा कर लिया जाएगा। पार्टी की महाधिवेशन की तिथि और जगह की घोषणा जल्द ही कर दिया जाएगा।

कुंदन कुमार की रिपोर्ट–

 

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...