पिछड़ी जाति और दिव्यांग को पांच प्रतिशत की छूट

रांची. रांची विवि प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए बीसी वन, बीसी टू तथा दिव्यांग को पीजी के अंक/ ग्रेड में पांच प्रतिशत छूट देने का फैसला लिया है.

विवि प्रशासन ने यूजीसी के मिनिमम स्टैंडर्ड एंड प्रोसिड्यूर फॉर अवार्ड ऑफ पीएचडी डिग्री रेगुलेशन 2016 के तहत यह छूट दी है. इसके साथ ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी बढ़ा दी गयी है. अब अभ्यर्थी 12 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में फॉर्म भर सकते हैं.

प्रवेश परीक्षा 24 दिसंबर को होगी  विवि प्रशासन ने 22 विषयों में 633 सीटों के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 दिसंबर को लेने का निर्णय लिया है.

प्रवेश परीक्षा दो ग्रुप में 100 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित है. 100 प्रश्न मल्टीपल च्वाइस के होंगे तथा एक प्रश्न एक अंक का होगा. ग्रुप ए में रिसर्च मैथेडोलॉजी से संबंधित होंगे.

इसमें 20 प्रश्न होंगे. यह सभी विषय के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगा, जबकि ग्रुप बी में पोस्ट ग्रेजुएट सिलेबस के आधार पर संबंधित विषय से 80 प्रश्न पूछे जायेंगे, मेरिट लिस्ट के लिए न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स सामान्य जाति व बीसी के लिए 50 तथा एससी/एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 45 निर्धारित किया गया है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img