खगड़िया में बाढ़ ने कई पंचायतों में मचायी तबाही

खगड़िया : खगड़िया जिले में चौथम प्रखंड में प्रलयकारी बाढ़ ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। कोसी नदी की उफनती तेजधारा ने कई गांव को अपना आगोश में ले लिया है। वहीं प्रखंड के बंगलिया पंचायत, मोहनपुर पंचायत के कई गांव, रोहियार, ईदमादी, तेलिहार और कत्यानी स्थान के सटे गांव में ज्यादा स्थिति खराब है। गांव से सड़क का संपर्क टूट चुका है। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर और प्रलयकारी बाढ़ की मौजूदा हालात को देखते जिला प्रसासन की तरफ से लगातार निरक्षण किया जा रहा है। साथ ही सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। खगड़िया के डीएम अमित कुमार पांडेय भी लगातार बाढ़ का जायजा ले रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नजदीक से समक्ष रहे हैं। बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं।

बाढ़ के पानी में डूबने से 2 की मौत

अररिया में बाढ़ के पानी में डूबने से इन दिनों लगातार मौतें हो रही है। बाढ़ के पानी में डूबने आज अररिया के अलग-अलग स्थान पर दो लोगों की मौत हो गई है। ताजा और पहला मामला रानीगंज के कोसकापुर की है जहां मवेशी चराने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई जबकि दूसरी घटना जोकीहाट के धनपुरा की है जहां कपड़ा धोने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया लाया गया है। बता दें कि बीते 24 घंटे में बाढ़ के पानी में डूबने से अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

Khagria Barh 22Scope News
बाढ़ के पानी में डूबने से 2 की मौत

यह भी पढ़े : बिहार में बाढ़ से हाहाकार, एरियल सर्वे करने निकले CM नीतीश

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...