Advertisment

हमेशा जवान दिखने के लिये करें ये उपाय

रांची : हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो हमेशा जवान दिखे. लेकिन काम की व्यस्तता और

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद को समय नहीं दे पाते हैं.

इसी वजह से लोगों में समय से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं.

आपकी अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान इन सबके लिए जिम्मेदार है.

इसके लिए जरूरी है कि आप अपने दैनिक आहार और दिनभर की गतिविधियों पर नियंत्रण रखें.

खान-पान का रखें विशेष ध्यान

जीवन में आहार-विचार-संस्कार का विशेष महत्व होता है, इसलिए इस उम्र में

हमें सबसे पहले अपने आहार को सात्विक बनाना चाहिए.

जंक फूड, फास्ट फूड, नशा और धूम्रपान से दूर रहें तो आपकी फिटनेस बनी रहेगी.

आप अपनी डाइट में हरी सब्जी को शामिल करें साथ ही मिठे का प्रयोग करने से भी बचे.

हमेशा जवान: योग को अपनायें

खुद को जबां और फिट रखने के लिए जरुरी है कि आप अपने दिनचार्य में योग को भी शामिल करें.

कहा जाता है कि ‘करें योग रहें निरोग’. व्यायाम से जहां अपने शरीर को एक नया लुक दे सकते हैं,

वहीं इससे हड्डियों और शरीर में लचीलापन बना रहता है.

यह जानना भी बेहद जरूरी है कि इस उम्र में आपके लिए कौन-सा व्यायाम फायदेमंद है.

शराब को कहें बाय-बाय

शराब का सेवन आजकल का फैशन हो गया है. नियमित रूप से ली गई शराब की

थोड़ी सी मात्रा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.

ये आपके शरीर के अंगों के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है.

जिससे शरीर की उम्र तेजी से बढ़ती है और आप समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं.

हमेशा जवान: सुबह की सैर जरूरी

नियमित रूप से सुबह-शाम टहलने से जहां आप तरोताजा महसूस करेंगे,

वहीं सुबह की स्वच्छ हवा और आनंददायक मौसम का भी आनंद उठा सकते हैं.

इससे आप खुद को पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे.

खुद से प्यार भी जरुरी है जिंदगी के लिए, जाया ने करें यें पल

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...