सीएम के निर्देश के बाद एक टीम श्रमिकों की मदद हेतु उत्तराखंड रवाना

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद उत्तराखंड में हुए टनल हादसे में फंसे झारखंड के मरीजों को सहायता प्रदान करने के लिए तीन सदस्यीय टीम उत्तराखंड रवाना हो गई है। टीम में जैप आईटी के सीईओ भुनेश प्रताप सिंह, ज्वाइंट लेबर कमिश्नर राजेश प्रसाद एवं ज्वाइंट लेबर कमिश्नर प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा शामिल हैं।

इन श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ घटना स्थल पर भ्रमण करने एवं समय-समय पर घटना की स्थिति से दूरभाष पर अवगत कराने का टीम को निर्देश दिया गया है।

जानिए क्या थी घटना

मालूम हो कि गत रविवार को उत्तरकाशी में ब्रह्मकमल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच निर्माणधीन टनल धंस गया था। जिसके बाद वहां टनल के अंदर करीब 40 मजदूर फंस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन की ओर से राहत कार्य चल रहा है।

इन मजदूरों में झारखंड के मजदूर भी फंसे हुए हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एक टीम उत्तराखंड जाने के निर्देश दिये। सीएम ने झारखंड के मजदूरों के सकुशल वापस लौटने की कामना भी किया है।

ये भी पढ़ें- https://22scope.com/havoc-of-speed-two-trucks-collided-with-each-other/

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...