22 साल से किसान को नहीं मिला गन्ने का भुगतान, दर-दर की खा रहे ठोकरें

22 साल से किसान को नहीं मिला गन्ने का भुगतान, दर-दर की खा रहे ठोकरें

बगहा : 22 साल से किसान को नहीं मिला गन्ने का भुगतान, दर-दर की खा रहे ठोकरें- 22 साल से

किसान को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है.

जिसके कारण किसान परेशान हो गए हैं.

कहा जा रहा है कि तिरुपति शुगर मिल बगहा द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है.

बताते चलें कि उस समय तिरुपति शुगर मिल मालिक मनोज पोद्दार हुआ करते थे.

जो अपने मिल को दीपक यादव के हाथों बेच दिया.

लेकिन नए मालिक को चीनी मिल खरीदने के बावजूद भी

फॉर्म नहीं बदला जो आज भी तिरुपति शुगर मिल के नाम पर चीनी मिल चल रहा है.

किसान आज के समय में तिरुपति शुगर मिल के टोकन और पर्ची को लेकर आज भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. बगहा के किसान तिरुपति को गन्ने दिए हैं. और गन्ने का भुगतान तिरुपति शुगर मिल से मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक उनको पैसा नहीं मिला है. बताते चलें कि मनोज पोद्दार के समय में किसी के नाम के चलान पर कोई भी व्यक्ति गन्ना गिराकर काउंटर से पेमेंट के लिया करता था. उस समय वैसे ही भुगतान होता था.

न्याय की लगाई गुहार

बगहा के किसानों को न्याय के साथ ब्याज सहित राशि का मिल मालिक भुगतान करे. ऐसा नहीं होने पर किसान यूनियन सड़कों पर उतरेगा. वहीं सरकार से न्याय की गुहार किसानों ने लगायी है.

रिपोर्ट: अनिल कुमार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img