रांची में पहली बार सी-20 चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, समाजिक संगठनों के संचालक और समाजसेवी हुए शामिल

रांचीः सिटीजन्स फाउंडेशन और सेवा इंटरनेशनल द्वारा रांची में पहली बार सी-20 चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड में कार्यरत विभिन्न समाजिक संगठनों के संचालक तथा समाजसेवी, सिविल सोसायटी संगठन के प्रतिनिधि, कॉरपोरेट कंपनियों के सीएसआर प्रमुख तथा शैक्षणिक संस्थानों के महत्वपूर्ण स्कॉलरों ने भाग लिया और संयुक्त रूप से सेवा, सेवा की भावना, परोपकार और स्वयंसेवकवाद विषय के कई पहलुओं पर चर्चा की गई.

C20 22Scope News

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोकसभा सांसद संजय सेठ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महानदी कोलफिल्डस की स्वत्रंत निदेशक श्रीमति आशा लकड़ा, गेल इंडिया के स्वतंत्र निदेशक संजय कश्यप, श्रीकृष्ण लोक प्रशासनिक संस्था के निदेशक आइएएस मुकेश कुमार, सेवा इंटरनेशनल के निदेशक  शुभम कुमार सिटीजन्स फाउंडेशन के सीइओ गणेश रेड्डी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि संजय सेठ ने भारत मां की जयकारे के साथ सिटीजन्स फाउंडेशन और सेवा इंटरनेशनल के इस प्रयास की तारीफ की तथा उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजसेवा से बड़ा कुछ भी नहीं है. साथ ही समाज के कई पहलुओं पर चर्चा किया. श्रीमती आशा लकड़ा जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्याग, बलिदान और स्वयंसेवा के महत्व को बताया.

तीन सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले सत्र का संचालन मुक्ति मिशन की फाउंडर रश्मि साहा ने किया, जिसमें बतौर पैनलिस्ट सिनी झारखंड की स्टेट प्रोग्राम मैनेजर तनवी झा, पालोना संस्था की फाउंडर मोनिका आर्या, एएफसी इंडिया लिमिटेड की राज्य परियोजना निदेशक रिचा चौधरी ने ‘सेवा की भावना’ विषय पर विस्तार से चर्चा की और सामान्य जीवन पर इसके प्रभाव तथा सामाजिक महत्व के बारे में बताया.

इसी तरह दूसरे सत्र में लाइव सेवर्स रांची के फाउंडर और समाजसेवी अतुल गेरा, राइज अप के फाउंडर ऋषभ आनंद तथा केजीवीके संस्था के संचीव डॉ. अरविंद सहाय ने बतौर पैनलिस्ट संयुक्त रूप से भाग लिया और ‘सामाजिक विकास के क्षेत्र में स्वयंसेवा की भावना’ विषय पर विचार रखे. सामजिक स्तर पर स्वयंसेवा क्यों महत्पूर्ण है और इसके क्या क्या सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं, इस पर एक गंभीर चर्चा हुई. इस सत्र का संचानल राजीव गुप्ता ने किया।

सी-20 चौपाल कार्यक्रम के अंतिम और विशेष सत्र संचालक संगीत नाटक अकादमी (भारत) के सदस्य एवं लोक और जनजातीय कला के सलाहकार श्री नंदलाल नायक ने किया, जिसमें पैनलिस्ट के रूप में उषा मार्टिन के सीएसआर हेड डॉ. मयंक मुरारी, पारस अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय कुमार तथा आइलिड एचआर की फाउंडर तथा एचआर कंसल्टेंट कनिका मल्होत्रा ने ‘सामुदायिक परोपकार’ विषय पर विस्तार से चर्चा की. यह सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा.

समापन सत्र के दौरान सिटीजन फाउंडेशन के सीइओ श्री गणेश रेड्डी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा ऐसे सामाजिक हितों के कार्यक्रमों से राज्यहित से जुड़ी कई योजनाओं के सफल संचालन में मदद मिलती है. हमारी संस्था सामाजिक कार्यों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रही है और हमेशा रहेगी.

Saffrn

Trending News

Train Waiting List Surge: महंगे Airfare का असर, Ranchi से प्रीमियम...

रांची से प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ी भीड़, एयरफेयर महंगा होने से ट्रेन टिकट पर लंबी वेटिंग। जानें किस ट्रेन में कितनी प्रतीक्षा सूची।Train Waiting...

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img