Advertisement
Advertisement

बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सरोज राजभर ने ग्रहण की RJD की सदस्यता

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में बसपा के बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व प्रदेश महासचिव सरोज राजभर ने अपने समर्थकों के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस संबंध में प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि सरोज राजभर को राष्ट्रीय जनता दल का प्रतीक चिन्ह गमछा ,सदस्यता रसीद देकर राजद की सदस्यता ग्रहण कराई गई। तथा लालू प्रसाद के संघर्षपूर्ण और संसदीय जीवन पर आधारित गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जगदानंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है इसी कारण सभी वर्ग के लोग राष्ट्रीय जनता दल से लगातार जुड़ रहे हैं। इन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने शोषितों, वंचितों, अति पिछड़ों, दलितों और समाज के अंतिम पायदान वाले को न सिर्फ गले लगाया, बल्कि उन्हें हर स्तर पर मान- सम्मान भी दिया। साथ ही साथ सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए संघर्ष और आंदोलन वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पहचान भी दी है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव मेंहदी हसन, प्रमोद कुमार राम, जेम्स कुमार यादव और उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य नेतागण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : ‘लोकसभा चुनाव में NDA का हो चुका है सफाया’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...