Khagaria में पूर्व मुखिया ने की ख़ुदकुशी, कारण नहीं हो सका है स्पष्ट

खगड़िया: खगड़िया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पूर्व मुखिया ने ख़ुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना खगड़िया के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत की है जहां पूर्व मुखिया पिंटू कुमार ने ख़ुदकुशी कर ली।

लोगों ने बताया कि अत्यधिक कर्ज और आंतरिक कलह के कारण पूर्व मुखिया ने आत्महत्या की वहीं परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। मामले में परबत्ता थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।

यह भी पढ़ें- Bhagalpur में बिजली करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Khagaria Khagaria

Khagaria

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...