नई दिल्ली: दिल्ली में अगले वर्ष फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारी तेजी से कर रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल गई है।
मनीष सिसोदिया अब तक दिल्ली के पटपड़गंज से चुनाव लड़ते थे और इस बार अब वे जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। मनीष सिसोदिया की पार्टी पटपड़गंज से अब हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कोचिंग गुरु अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। मनीष सिसोदिया के साथ ही पार्टी की पुरानी नेता राखी बिड़ला की भी सीट बदल गई है। राखी बिड़ला इस बार मंगोलपुरी की जगह मादीपुर से चुनाव लड़ेंगी वहीं मंगोलपुरी से इस बार राकेश जाटव को उम्मीदवार बनाया गया हैराखी बिड़ला
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Bihar Engineering University के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री
Delhi Delhi Delhi Delhi
Delhi


















