कटिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तो बेतिया में केंद्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने किया मतदान, मधुबनी जिलाधिकारी पहुँचे कंट्रोल रूम

कटिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तो बेतिया में केंद्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने किया मतदान, मधुबनी जिलाधिकारी पहुँचे कंट्रोल रूम

कटिहार/बेतिया/औरंगाबादबिहार विधानसभा चुनाव में कटिहार सदर से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने परिवार सहित मतदान किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक मध्य विद्यालय हरसरी में अपने मतदान का अधिकार का उपयोग किया।

DIARCH Group 22Scope News

ttq 22Scope News

कटिहार सदर से बीजेपी उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने जनता से अपील करते हुये कहा कि इस बार भी रिकार्ड तोड़ मतदान करे और पिछले चुनाव का रिकार्ड तोड़े।

miu 22Scope News

केन्द्रीय मंत्री ने कहा – जनता का भरोसा डबल इंजन सरकार पर

वहीं बेतिया मे केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि “विकसित बिहार, विकसित भारत” का सपना अब साकार हो रहा है। जनता डबल इंजन की सरकार पर भरोसा रखती है, और एक बार फिर बिहार में विकास और स्थिरता की सरकार बनेगी।

औरंगाबाद में भी जारी है मतदान, सीतामढ़ी में 83 वर्ष की महिला ने किया मतदान

सीतामढ़ी में जहां 83 वर्ष की महिला ने मतदान किया वही औरंगाबाद की औरंगाबाद जिले के 6 विधानसभा सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। ठंड होने के बावजूद मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है घरों से निकल कर मतदान केंद्रों पर कतारबाद हो कर वोट डाला रहे हैं मतदान को लेकर सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध दिखे डीएम और एसपी सहित सभी वरीय पदाधिकारी के द्वारा मतदान की प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

शहरी बूथों पर भीड़ कम, गांवों में जोश हाई

मतदान को लेकर शहरी क्षेत्र के बूथ पर मतदाताओं में थोड़ी सुस्ती दिखाई दी वहीं ग्रामीण इलाके के मतदान केंद्रों पर लंबी कतार दिखाई दी । जिला मुख्यालय स्थित वीआइपी बूथ जिला परिषद में सुस्ती दिखाई दी।

mmv 22Scope News

चुनाव का मॉनिटरिंग कर रहे हैं डीएम मधुबनी अमर कुमार

वहीं मधुबनी में जिलाधिकारी  अमर कुमार ने कंट्रोल रूप पहुँच कर मतदान कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि 10 विधानसभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान आरंभ है सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा का विशेष इंतजाम देखा गया है। जिला पदाधिकारी के द्वारा शांतिपूर्ण मतदान को लेकर के पूरी व्यवस्था की गई है।

कटिहार से रतन, बेतिया से दीपक और औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण...

Vishnugarh कांड के विरोध में सरिया में उबाल, व्यवसायी संघ ने...

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के Vishnugarh में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में सरिया में लोगों का गुस्सा...

SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स चोरी कांड में 4...

सिवान : सिवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स चोरी कांड का पुलिस...

मोबाइल स्नैचिंग मामले में 15 स्मार्ट फोन के साथ 2 आरोपी...

लखीसराय : लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में सक्रिय स्नैचिंग गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर अपराधी और एक...

ECL स्टील लिमिटेड ने 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह सफलतापूर्वक किया संपन्न,...

Desk: 30 मार्च 2026: ईएसएल स्टील लिमिटेड ने 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह का सफलतापूर्वक समापन किया, जो संगठन में मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img