सावन की पहली सोमवारी पे किया बुढ़वा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना
हजारीबाग: राज्यसभा सांसद सह झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश आज सुबह हजारीबाग के बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचे तथा सावन की पहली सोमवारी के दिन हजारीबाग के प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा लोगों से भी मिले । पूजा के पश्चात हमसे बात करते हुए उन्होंने कहा की हजारीबाग के इस प्राचीन मंदिर में आज में पूजा करने का मौका प्राप्त हुआ यह उनके लिए सौभाग्य की बात है तथा सावन के इस महीने में देश का कल्याण तथा मोदी जी के नेतृत्व में देश ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहें यही कामना करते हैं तथा झारखंड में जो कुशासन की सरकार चल रही है उससे मुक्ति मिले यही प्रार्थना उन्होंने आज यहां की है

















