बिहार चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री का सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना, जेएमएम के राजद से गठबंधन पर कह दी बड़ी बात

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में भी सरगर्मी तेज है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने राजद (RJD) से गठबंधन कर झारखंड के स्वाभिमान के साथ समझौता किया है।

पूर्व मंत्री का सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना

भानु प्रताप शाही ने कहा कि, “हेमंत सोरेन जी, आपने झारखंड में RJD को सम्मान दिया, दो-दो बार मंत्री बनाया, लेकिन बिहार में आपको धक्का मारकर निकाला गया। यही आपकी राजनीति की असलियत है।” भानु ने याद दिलाया कि विधानसभा में उन्होंने पहले ही कहा था कि ये गठबंधन बिना मेल का गठबंधन है और सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, “झारखंड विरोधी पार्टी से हाथ मिलाकर आपने राज्य के हितों की बलि चढ़ा दी है। इसका खामियाजा जनता भुगतेगी नहीं, बल्कि इसका जवाब देगी।”

RJD मंत्री के बेटे के बिहार चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल

भानु प्रताप शाही ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति की बात को लेकर भी सीएम पर निशाना साधा और कहा: “आप 1932 की बात करते हैं, और जिनको मंत्री बनाते हैं उनके ही बेटे बिहार विधानसभा चुनाव में RJD टिकट से लड़ रहे हैं। अब आप ही सोचिए, ये कैसा दोहरा मापदंड है?”

उन्होंने पूछा, “क्या ऐसे ही लोगों को मंत्री बनाकर आप झारखंडी अस्मिता की बात करेंगे?” भानु ने चेतावनी दी कि झारखंड की जनता अब सब देख रही है, और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी। उन्होंने कहा, “राजद ने एक बार नहीं, कई बार आपकी घोर बेइज्जती की है, और आज भी आप उनके लोगों को मंत्री बनाकर बैठे हैं। जनता ये सब देख रही है, और अब माफ नहीं करेगी।”

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...