पूर्व सांसद ने कहा- जल्द होगा लोगों का सपना साकार

औरंगाबाद : औरंगाबाद पूर्व सांसद सह भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने पटना अरवल एवं औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी से प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि एनएच-139 नौबतपुर से हरिहरगंज भाया विक्रम कनपा महाबलीपुर-अरवल-कलेर मेहन्दिया, ओबरा, औरंगाबाद और अंबा को चार लेन सड़क निर्माण कार्य हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रस्तावित किया गया है। जिसका विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने संबंधित कार्य डीपीआर के द्वारा संपादित कराया जा रहा है।

पूर्व सांसद सुशील कुमार ने कहा कि उच्च प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य से संबंधित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के समक्ष 28 जुलाई 2024 को मार्ग रेखन से संबंधित रखे गए प्रस्ताव पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है। प्रस्तावित सरेखन पर भविष्य में किसी भी प्रतिरोध से बचने के लिए प्रस्तावित मार्ग रेखन पर जनप्रतिनिधि से सार्वजनिक परामर्श प्राप्त कर लिया जाए।

पटना, अरवल एवं औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी ने पूर्व सांसद के अनुरोध पर अग्रतर कार्रवाई करने का शीघ्र से शीघ्र आश्वासन दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि इस सड़क को फोरलेन बन जाने से आम जनता को राजधानी पटना आना-जाना सुगम हो जाएगा। बताते चलें कि पूर्व सांसद ने लोकसभा में कई बार इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए आवाज उठाया है। संबंधित मंत्रालय के मंत्री से लगातार संपर्क किया है। पत्र लिखा तब जाकर यह काम धरातल पर नजर आ रहा है और यह सड़क पूर्ण होने के कगार पर है, जिसको लेकर औरंगाबाद के जनता ने पूर्व सांसद को धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़े : पानी में डूबने से अलग-अलग जगहों पर 3 किशोर की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img