समस्तीपुर पहुंचे पूर्व RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, किया कई योजनाओं का…

समस्तीपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने उजियारपुर विधानसभा में कार्यरत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस क्रम में मोख्तियारपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए RLM अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। इस सरकार में महिलाएं सशक्त हुई है, अब महिलाएं घर ही नहीं सरकार भी चला रहीं है।

वहीं RLM के मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज ने कहा कि सूबे में विकास कार्यों ने जो रफ्तार पकड़ी है, उसे आगे बढ़ाने के लिए हमें फिर से एनडीए की सरकार को लाने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने उजियारपुर विधानसभा अंतर्गत दलसिंहसराय प्रखण्ड के पगड़ा पंचायत वार्ड 7 में उपेन्द्र महतो के घर से सुरेंद्र महतो के घर के निकट तक प्राक्कलित राशि 10 लाख 75 हजार 471 से निर्माण होने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें – नहीं थम रहा भागलपुर में JDU में विवाद, अब जिलाध्यक्ष ने…

मोख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड 1 में स्वास्थ्य उपकेंद्र के परिसर में प्राक्कलन राशि से 12, 49, 039 से हॉल निर्माण का शिलान्यास, उजियारपुर प्रखण्ड के सातनपुर वार्ड 12 में रामबाबू सिंह के घर से रामलाल महतो के घर के निकट तक 12,48,092 की राशि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन एवं बैकुंठपुर ब्रहण्डा वार्ड 13 में राजकुमार महतो के घर से राम प्रवेश महतो के घर तक 12,49,345 की राशि से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    1947 में गोरों से लड़े और चोरों से लड़ेंगे, बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में….

समस्तीपुर से आर के रौशन की रिपोर्ट

 Railway Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द और...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के कारण 21 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। यात्रा...

Jharkhand Weather Update: आज 14 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात...

झारखंड में 21 जुलाई 2026 को मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का IMD...

Dhanbad Land Subsidence: धनबाद में NH के पास भू-धंसान, राजगंज-बोकारो मार्ग...

Dhanbad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के महूदा पुलिस स्टेशन इलाके में तेलमच्चो के पास राजगंज-बोकारो नेशनल हाईवे (NH) के पास ज़मीन धंसने की घटना...