Tuesday, July 22, 2025

Related Posts

समता पार्टी के पूर्व MLA गणेश पासवान का निधन

मुंगेर : पूर्व समाजवादी नेता वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य व सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000 से 2005 तक समता पार्टी के विधायक रहे गणेश पासवान नहीं रहे। बेगूसराय के अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हुई। वे लीवर बीमारी से एक साल से परेशान थे। बताया जाता है कि वे अपने परिजनो को देखने के लिए वह खगड़िया गए हुए थे। जहां उनकी तबीयत खराब हुई और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिवगंत पूर्व विधायक का शव उनके पैतृक स्थान तारापुर क्षेत्र के सिसुआ गांव लाया गया। रविवार के मध्य रात्रि उनके मृत्यु की खबर क्षेत्र में आने पर लोग मर्माहत हुए। अहले सुबह से ही शुभचिंतकों का उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचना प्रारंभ हो गया था। दिवगंत पूर्व विधायक तारापुर के समाजवादी नेता विजय नारायण प्रशांत के विचारों से प्रभावित थे। वे तारापुर प्रखंड के बिहमा पंचायत के 36 वर्षों तक मुखिया पद पर भी आसींन रहे। जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल और समता पार्टी के रास्ते वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश महासचिव थे।

वह सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से समता पार्टी के विधायक चुने गए थे। धोरैया विधानसभा क्षेत्र से भी वह निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी से उनका लगाव काफी गहरा रहा। तारापुर विधानसभा क्षेत्र में भी उनकी अच्छी प्रतिष्ठा बनी हुई थी। लोगों के बीच अपने हंसमुख और जिंदा दिल विचारों के कारण काफी लोकप्रिय थे। सभी वर्ग के लोग उनसे स्नेह रखते थे। वर्तमान में उनकी पुत्रवधू ब्यूटी विश्वास जिला परिषद मुंगेर की उपाध्यक्ष हैं। उनके मृत्यु के बाद उनके आवास पर आकर स्वजनों को ढाढस बंधाने वाले लोगों में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, विधायक राजीव कुमार सिंह, रोहित चौधरी और इंस्पेक्टर विवेक राज सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं आज दिवगंत विधायक का अतिम संस्कार सुल्तानगंज गंगा घाट पर किया जाएगा।

यह भी देखें :

गणेश पासवान के निधन की अत्यंत ही दुखद – सम्राट चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज से पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता गणेश पासवान के निधन की अत्यंत ही दुखद खबर मिली है। उनके देहावसान से राजनीतिक और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार तथा प्रियजनों को धैर्य दे। ऊं शांति!!

यह भी पढ़े : सोए अवस्था में RJD पंचायत अध्यक्ष के पिता की बेहरमी से चाकू मारकर हत्या

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe