बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन, काले कपड़े पहनकर आएंगे विपक्ष के MLA

पटना : बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सत्र के पहले दिन सदन के अंदर और बाहर विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। सदन के बाहर विपक्ष के नेता हाथ में तख्ती लिए प्रदर्शन करते नजर आए हैं। वहीं सदन के अंदर विपक्ष के नेताओं ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर नारेबाजी की है। आज यानी 22 जुलाई को सदन का दूसरा दिन है। आज भी हंगामा होने के आसार है। इधर, बिहार चुनाव और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर भी सियासी माहौल गरम है।

DIARCH Group 22Scope News

विधानसभा में आज काले कपड़े पहनकर आएंगे विपक्ष के MLA

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कराए जा रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सदन के बाहर और भीतर जोरदार हंगामा मचाया। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद महागठबंधन विधायक दल की अहम बैठक हुई, जिसमें अगले चार दिनों के भीतर सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तय हुई। बढ़ते अपराध और एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के विधायक मंगलवार को काला कपड़ा पहनकर विधानसभा आएंगे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मॉनसून सत्र : CM नीतीश पहुंचे विधानसभा, आज से हो रही है शुरुआत

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...