जलालपुर में स्टेट बैंक के सीएसपी से साढ़े चार लाख की लूट

छपरा : जलालपुर थाना अंतर्गत बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से ₹4 लाख 50 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के हंसराज पुर गांव निवासी मोहित कुमार भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) पर बैठे थे. इसी बीच बाइक सवार कुछ अपराधी वहां पहुंचे और ग्राहक बनकर सीएसपी कार्यालय में घुस गए. जिसके बाद हथियार के बल पर सीएसपी से करीब ₹450000 लूट की घटना को अंजाम दिया गया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची जलालपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

रिपोर्ट : रंजीत

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img