Dhanbad : सिंदरी में मानव तस्करी का मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार…

Dhanbad : धनबाद जिले के सिंदरी थाना क्षेत्र में मानव तस्करी के एक बड़े मामले का रविवार रात खुलासा हुआ, जब दो नाबालिग लड़कयों के अचानक लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थानीय कार्यकर्ताओं को सूचना देने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू…

Dhanbad : सिंदरी थाना क्षेत्र का है मामला

Dhanbad : सिंदरी थाना क्षेत्र का है मामला

दो नाबालिग सकुशल बरामद

कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध स्थान पर दबिश दी, जहां से दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस दौरान मौके से मानव तस्करी गिरोह के चार सदस्यों को भी पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल सिंदरी पुलिस को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें- Saraikela-खरसावां उपायुक्त को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से किया गया सम्मानित,इस कार्य के लिए… 

Capture 4 22Scope News

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क जिले से बाहर तक फैला हुआ हो सकता है, और यह भी आशंका जताई जा रही है कि लड़कियों को बाहर भेजने की योजना थी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : सिंदरी में मानव तस्करी का मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार…

Dhanbad : गिरोह के नेटवर्क को उजागर करने में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग रविवार रात से ही गायब थीं, जिससे परिवारजन काफी परेशान थे। उनकी खोजबीन में जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने विहिप के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। तत्परता और सतर्कता के कारण समय रहते बच्चियों को बचा लिया गया और एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश हो सका।

Dhanbad : मामले की जानकारी देते कार्यकर्ता
Dhanbad : मामले की जानकारी देते कार्यकर्ता

सिंदरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और मानव तस्करी के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया कि मामले की तह तक जाने के लिए छानबीन जारी है। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों और गिरोह के नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img