भारतीय महिला हॉकी टीम का एशियन गेम्स के लिए चुनाव, चार झारखंड के खिलाड़ी सामिल

रांची:18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का 19वें एशियन गेम्स के लिए चुनाव किया। इस टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी – निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, और संगीता कुमारी भी शामिल होंगी, जो भारतीय टीम के स्थायी सदस्य हैं।
हॉकी इंडिया ने बैंगलोर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सभी पदाधिकारी और खिलाड़ियों के परिजन भी मौजूद थे, जब टीम का चयन घोषित किया गया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने झारखंड के सभी खिलाड़ियों का बैंगलोर में स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का योगदान ही उनकी सफलता की कुंजी है, और इसमें उनके अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हॉकी इंडिया ने शुरू किया है कि खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी सम्मान मिलने चाहिए, और इस उद्देश्य के लिए उन्होंने उन्हें इस महत्वपूर्ण अवसर पर आमंत्रित किया है।

Share with family and friends: