जुआ खेलने में जीत जाता था तो दोस्तों ने कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

नवादा: नवादा पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ-1 हुलास कुमार ने पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 7 जून को रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक के गुमशुदा होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस गुमशुदा युवक की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी, इसी क्रम में 9 जून को रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत महारावां गांव स्थित एक आहर के पास उस युवक का शव बरामद किया गया।

परिजनों द्वारा शव के पहचान के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा ने एसडीपीओ सदर वन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की एवं देश की पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर निर्देशित किया। तकनीकी अनुसंधान कर पुलिस द्वारा इस कांड में संकलित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया एवं बताया कि मृतक मनीष कुमार कोलकाता में पानीपुरी बेचता था।

यह भी पढ़ें – पिता के किडनी के इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, डॉक्टर बनना चाहती है स्नेहा लेकिन…

वह रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत महरावा स्थित अपने घर आने पर अपने दोस्तों के साथ जुआ खेला करता था। जुआ खेलने के क्रम में ही पैसे जीतने को लेकर उसके दोस्तों ने मनीष की हत्या करने का षड्यंत्र रचा। इसी षड्यंत्र के तहत 3 जून की शाम मनीष के करीबी दोस्त अंकित ने मनीष को जुआ खेलने के बहाने गैस गोदाम के पास बुलाया जहां राजेश एवं उनके अन्य सहयोगी के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए 8 जून को महाराणा स्थित आहार के पास शव फेंक दिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मुंगेर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनाये जा रहे भवन को भी गिराया…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img