पिता के किडनी के इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, डॉक्टर बनना चाहती है स्नेहा लेकिन…

गयाजी: गयाजी के मानपुर प्रखंड के छोटकी भेड़िया गांव के महादलित टोला की रहने वाले महेश मांझी की बेटी घर के बाहर रात में स्ट्रीट लाइट की रोशनी से सड़क पर ही पढ़ती है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि घर के बाहर सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगी हुई है और उसकी रोशनी से बच्ची पढ़ती हुई नजर आ रही है। इस बच्ची का नाम स्नेहा कुमारी है और चौथी क्लास में सरकारी स्कूल में पढ़ती है।

वायरल वीडियो में देखी गई लड़की की जब छानबीन की गई तो पता चला कि वह एक बेहद ही गरीब परिवार से है। उसके माता पिता दोनों अशिक्षित हैं लेकिन अपने बच्चे को पढ़ाना चाहते हैं। उसके पिता की एक किडनी खराब है, अब तक करीब डेढ़ लाख रूपये इलाज में खर्च हो गये, और अब उनके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं। वे लोग अब सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनकी मदद की जाये। इस परिवार को अब तक न तो आवास योजना का लाभ मिला है और न ही आयुष्मान कार्ड।

यह भी पढ़ें – मुंगेर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनाये जा रहे भवन को भी गिराया…

वीडियो में दिख रही छात्रा स्नेहा ने बताया कि वह चौथी कक्षा की छात्रा है और सरकारी स्कूल में पढती है। उसने कहा कि उसकी इक्षा है कि वह पढ़ लिख कर डॉक्टर बने लेकिन उसकी पढाई में परिवार की आर्थिक तंगी आड़े आ रही है। माता पिता गरीब और बीमार हैं, जैसे तैसे घर चलता है। उसने कहा कि सरकार या कोई समाजसेवी अगर मदद कर दें तो फिर वह पढ़ पायेगी और अपने सपने पूरे कर पायेगी।

बच्ची की मां ने बताया कि हमलोग गांव में दूसरे के खेतों में काम करते हैं तब रोजी रोटी चलता है। बेटी पढाई में काफी तेज है लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से परेशान है। बच्ची के पिता महेश मांझी ने बताया कि मैं पहले चेन्नई में काम करता था और किडनी में समस्या आने के बाद में 20 साल पहले अपने घर लौट आया। आज मेरा एक किडनी खराब हो गया है, किडनी की इलाज में डेढ़ लाख रुपए खर्च हो गए। मेरे पास इलाज के लिए पैसे नहीं है, बेटी पढ़ना चाहती है उन्होंने भी कहा कि अगर कोई मदद करना चाहता है तो बेटी को पढ़ाऊंगा।

यह भी पढ़ें – बिहार बन रहा फिल्म शूटिंग स्पॉट, ‘टिया’ की शत प्रतिशत शूटिंग बिहार में

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा ने उसके घर पहुंच कर पूरी जानकारी ली और खाने पीने की चीजें समेत बच्ची के पढाई के लिए कॉपी, किताब और कलम इत्यादि दी है। उन्होंने कुछ आर्थिक मदद भी की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   देश में पहली बार बिहार नगर निकाय चुनाव में होगा ई-वोटिंग, पढ़ें कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...