Advertisment

गंगा की गर्जना से किसानों में सिहरन, तबाही का भयावह मंजर

साहिबगंजः पलक झपकते बिजली का भारी भरकम ट्रांसफार्मर नदी में समा रहा है, कभी सोना उगलने वाली रत्नगर्भा धरती गंगा की धारा में विलीन हो रही है, बर्बादी और तबाही का यह मंजर साहिबगंज के रज्जाक टोले की है. लगता है कि गंगा की मचलती धारा यहां सब कुछ मिटाने की जीद पर अड़ गई है, गाँव-गलियाँ सब कुछ देखते ही देखते गंगा में विलीन हो रही है, अच्छी खासी पक्की सड़क पलक झपकते ही टुकड़े-टुकड़े होकर गंगा में समाहित हो रही.

ganga 03 22Scope News

गाँव से मकान दर मकान गायब होते जा रहे हैं, जिस गंगा की धारा से लाए गए उपजाऊ मिट्टी की वजह से यह धरती कभी रत्नगर्भा कहलाती थी, सोना उगलती थी, आज उसी गंगा की गर्जना से किसानों में सिहरन पैदा हो रही है. बर्बादी का यह ख़ौफ़नाक मंजर देखकर साहिबगंज के ग्रामीण और किसान कांप रहे है. नदी किनारे बसे मकानों की बुनियाद हिल रही है,  टुकड़े-टुकड़े हो गंगा में समा रहे है. लोगों की बरसों की बसी-बसाई  जिन्दगी तबाह हो रही है.  

Ganga 02 22Scope News

लेकिन दुर्भाग्य यह है कि प्रशासन गहरी निंद सो रहा है. ग्रामीण सरकारी मदद की आस लगाए इंतजार में एक-एक पल किसी तरह काट रहे है. विधायक अनंत कुमार ओझा और जिला प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल पा रही है.

रिपोर्टः अमन

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...