जवाब देने के लिए सात मंत्री किए गए अधिकृत
रांची : झारखंड में 3 सितंबर से विधानसभा का मानसून सत्र होगा। मानसून सत्र में 5 कार्य दिवस होंगे। 6 सितंबर को वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।
Highlights
वहीं राज्य सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र में सात मंत्रियों को सरकार की ओर से जवाब देने के लिए अधिकृत किया है। मुख्यमंत्री के पास जो भी विभाग है उसके लिए मंत्रियों को अधिकृत किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
3 सितंबर से आहूत मानसून सत्र में 6 सितंबर को पहली पाली में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होगा। बता दें कि पिछले सत्र में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल नहीं था।