Advertisment

रेमडेसीविर कालाबाजारी मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई

रांची : झारखंड हाई कोर्ट में रेमडेसीविर की कालाबाजारी मामले की सुनवाई हुई। जिसमें एसआईटी की ओर से जांच रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई। जांच रिपोर्ट देखने के बाद चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने एसआईटी प्रमुख अनिल पालटा को ऑनलाइन जोड़ने का निर्देश दिया। इसके कुछ देर बाद अनिल पलटा कोर्ट में पेश हुए।

इस पर अदालत ने उनसे पूछा कि जब कालाबाजारी से संबंधित दवा के दस्तावेज एजेंसी के पास मौजूद है तो फिर इसकी जांच रिम्स कैसे पहुंच गई। इस पर अनिल पलटा ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार राजीव सिंह के मोबाइल के वॉइस रिकॉर्ड की जांच के दौरान पता चला कि रिम्स की एक संविदा कर्मी ने भी रेमडेसीविर की चोरी की है। इसके बाद संबंधित लोगों का बयान लिया गया जिसमें रिम्स कर्मी ने चोरी की बात स्वीकार की है। इसके बाद उनकी ओर से रिम्स से जांच कर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। इसके बाद अदालत ने रिम्स को कहा कि वे जल्द से जल्द जांच एजेंसी को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए। हालांकि इस मामले में अदालत ने कोई आदेश पारित नहीं किया है।

रिपोर्ट : प्रोजेश

रेमडेसिविर की कालाबाजारी को लेकर सृष्टि अस्पताल में CID का छापा, कंप्यूटर समेत कई दस्तावेज जब्त

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...