अमेरिका में आज से फिर Donald Trump युग, बोले – लौटाएंगे अमेरिका का गौरव

डिजिटल डेस्क : अमेरिका में आज से फिर Donald Trump युग, बोले – लौटाएंगे अमेरिका का गौरव। अमेरिका में आज फिर से चंद घंटों बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति Donald Trump का युग शुरू होने जा रहा है। कुछ घंटे बाद Donald Trump अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं और उससे ठीक पहले वॉशिंगटन में आयोजित मेक अमेरिका ग्रेट अगेन रैली  को संबोधित किया।

अपने संबोधन में Donald Trump ने कहा, ‘हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं… हम कल दोपहर को अपने देश को उसका गौरव वापस लौटाने जा रहे हैं। अमेरिका में पतन के 4 लंबे वर्षों का पर्दा गिर चुका है।’

बाइडेन पर Donald Trump ने अपने ही अंदाज में बोला करारा हमला

इससे पहले मेक अमेरिका ग्रेट अगेन रैली में कड़ाके की ठंड के बावजूद अमेरिका में Donald Trump समर्थकों के बीच खासा उत्साह दिखा। करीब 20,000 से ज़्यादा सीटों वाले कैपिटल वन एरिना में किड रॉक की परफॉर्मेंस हुई। बारिश और बर्फ़बारी के बावजूद “ऑल समर लॉन्ग” गीत सुनकर लोगों का जोश दोगुना हो गया।

इस रैली को संबोधित करते हुए निर्वाचित राष्ट्रपति Donald Trump ने डेमोक्रेट खेमे के बाइडन प्रशासन के कार्यकाल पर अपने ही अंदा में खुलकर हमला बोला। Donald Trump ने कहा कि – ‘हम हमेशा के लिए, एक असफल, भ्रष्ट राजनीतिक प्रतिष्ठान के शासन को समाप्त करने जा रहे हैं… हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अमेरिकी शक्ति और समृद्धि, सम्मान और गौरव के एक नए दिन की शुरुआत कर रहे हैं’। 

डोनाल्ड ट्रंप फाइल फोटो
डोनाल्ड ट्रंप फाइल फोटो

Donald Trump का ऐलान – अमेरिकी स्कूलों के पाठ्यक्रम मेंं बहाल होगी देशभक्ति…

शपथ ग्रहण से ऐन चंद घंटे पहले अपने अहम संबोधन में Donald Trump ने कहा कि – ‘हम अपने स्कूलों में देशभक्ति को बहाल करने जा रहे हैं, अपनी सेना और सरकार से कट्टरपंथी वामपंथी और जागरूक विचारधाराओं को बाहर निकालेंगे। हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे हैं। मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले ही आप ऐसे परिणाम देख रहे हैं, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

…लोग इसे ट्रम्प प्रभाव’ कह रहे हैं और यह प्रभाव आप सभी के कारण है। रिपब्लिकन पार्टी ने कभी भी युवा वोट नहीं जीते थे, लेकिन उन्होंने 36 अंकों से यह जीत हासिल की और इसलिए उन्हें टिकटॉक पसंद है।  टिकटॉक को बचाना जरूरी है क्योंकि इससे कई नौकरियां बच सकती हैं, और मैं नहीं चाहता कि इसका व्यापार चीन को चला जाए।

…मैंने टिकटॉक को मंजूरी इस शर्त पर दी थी कि अमेरिका के पास टिकटॉक का 50% हिस्सा होगा। मैं टिकटॉक पर काम कर चुका हूं हैं और मैंने एक टिकटॉक निर्माता को काम पर रखा था’।

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

बोले Donald Trump –  मैं राष्ट्रपति होता तो इस्राइल-हमास संघर्ष कभी नहीं होता, यूक्रेन युद्ध समाप्त कर दूंगा

इसी कड़ी में आगे अपने संबोधन में Donald Trump ने कई अहम बातें कहीं। Donald Trump बोले – ‘मैं यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर दूंगा, मैं मध्य पूर्व में अराजकता को रोक दूंगा और मैं तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा। शायद आप लोगों को पता नहीं है कि हम संघर्ष विराम के कितने करीब पहुंच चुके हैं।

…मैंने मध्य पूर्व में स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम उठाते हुए एक ऐतिहासिक युद्धविराम समझौता हासिल किया है। यह समझौता नवंबर में हमारी ऐतिहासिक जीत के कारण संभव हो सका। पहले बंधकों को अभी-अभी रिहा किया गया है। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो इस्राइल-हमास संघर्ष कभी नहीं होता’।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img