पुल शिलान्यास में तेजस्वी से बोले गडकरी- योजना लाओ सब करेंगे पारित, काम में नहीं चलेगी राजनीति

बिहार का किसान अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी बनेगा

रोहतास : बिहार में पंडुका पुल शिलान्यास के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से कहा कि योजना लाओ सब पारिंग करेंगे. काम में राजनीति नहीं चलेगी.

वहीं उन्होंने कहा कि बिहार के किसान अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी बनेगा.

पेट्रोल डीजल को हटा देना है. उक्त बाते केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी ने पंडुका पुल का शिलान्यास कर कहा.

nitin gadkari12 22Scope News

सोन नदी के ऊपर बनेगा 2 किलोमीटर लंबा पुल

दरअसल बिहार तथा झारखंड के बीच सोन नदी के ऊपर 2 किलोमीटर लंबे पुल का

शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार में आने वाले कुछ सालों में कई एक्सप्रेस वे बनेगी. साथ ही कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा.

nitin gadkari1 22Scope News

पुल शिलान्यास के बाद गडकरी: राज्य में बनेगा कई एक्सप्रेस वे

गडकरी ने कहा कि कोलकाता-वाराणसी सड़क मार्ग के अलावे पटना-सासाराम ग्रीन-फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है. जिससे पटना से सासाराम की दूरी महज 118 किलोमीटर रह जाएगी. यह सड़क नई जमीन खरीद कर बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जो भी प्रपोजल लेकर आएंगे, सड़क संबंधी तमाम योजनाओं को उनका कार्यालय द्रुत गति से पास कर देगा. बिहार के चौमुंखी विकास आवागमन के साधन बढ़ने से संभव है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वन विभाग की स्वीकृति मिल जाए, तो रोहतास से झारखंड के गढ़वा जाने वाली इस पुल को जोड़ते हुए बनाने वाले सड़क को वे फोरलेन कर सकते हैं. उन्होंने इसके लिए तेजस्वी यादव से आगे बढ़कर काम करने की बात कही.

nitin gadkari123 22Scope News

केंद्र के सभी मंत्री गडकरी की तरह हो जाएं तो विकास तेजी से होगा- तेजस्वी

वहीं दूसरी और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर केंद्र के तमाम मंत्री नितिन गडकरी की तरह काम करने वाले हो जाएं, तो विकास तेजी से होगा. बिहार ढांचागत विकास में आगे बढ़ रहा है तथा तेजी से विकास करने वालों में बिहार तीसरे नंबर पर हैं. तेजस्वी यादव ने नितिन गडकरी के सामने फिर से बिहार को विशेष राज्य की दर्जा की बात की. उन्होंने कहा कि देश के अन्य प्रांतों के विकास की रफ्तार से बिहार को रफ्तार में लाने के लिए विशेष सहायता की आवश्यकता है. तेजस्वी ने यह भी कहा कि वह नितिन गडकरी के कार्यशैली से प्रभावित हैं तथा उनसे बहुत कुछ सीखते रहें हैं.

पुल शिलान्यास के बाद गडकरी: 210 करोड़ की लागत से बनेगा सोन नदी पर पुल

बता दें कि 210 करोड़ की लागत से बिहार तथा झारखंड के बीच सोन नदी पर पुल बनाने जा रहा है. जिसका आज शिलान्यास हुआ. इस शिलान्यास कार्य में स्थानीय भाजपा विधायक छेदी पासवान के अलावे पलामू के सांसद बीडी राम,बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी, मुरारी प्रसाद गौतम अनीता देवी तथा जामा खान भी मौजूद रहे. साथ ही विधान पार्षद निवेदिता सिंह, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह आदि उपस्थित हुए.

रिपोर्ट: दयानंद

IMA के अल्टीमेटम पर तेजस्वी का जवाब, कहा- नहीं झुकेंगे

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img