सिमडेगा में डीजल चोर गिरोह पकड़ाया, सड़क किनारे खड़े ट्रकों को बनाते थे निशाना

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला से चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

सिमडेगा : डीजल चोर गिरोह- जिले की पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है.

सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के चार अपराधियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला से गिरफ्तार किया है.

डीजल चोर गिरोह: इनकी हुई गिरफ्तारी

एसपी सौरभ कुमार ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी. गिरफ्तार अपराधियों में

मो. शाहबाज उर्फ सोनू, मो. अहमद, मो. नईम और मो. वसीम शामिल है. चारों मेरठ जिला के रहने वाले हैं.

simdega sp 22Scope News

सिमडेगा एसपी ने दी ये जानकारी

जानकारी देते हुए सिमडेगा एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि ठेठईटांगर थाना

अंतर्गत बाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक चालक इसके अन्य साथियों के साथ डीजल की चोरी के

आरोप में ट्रक को पकड़ा था. सूचना के उपरांत उसी दिन पुलिस ने छापेमारी की,

परंतु ट्रक के चालक एवं उनके साथी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए.

डीजल चोर गिरोह: दो ट्रक सहित कई सामान बरामद

मामला दर्ज होने के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की देखरेख में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के दौरान रांची से चोरी के सामान, मोबाइल एवं ट्रक के साथ गिरफ्तार किया है. पूर्व में भी इस क्षेत्र में इन्होंने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है. इनके पास से दो ट्रक बरामद हुए हैं. वहीं तेल की टंकी खोलने के औजार, 6 मोबाइल एवं 400 लीटर डीजल भी बरामद किया है.

रिपोर्ट: विकास

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img