Ganja Smuggling : 2 करोड़ के गांजा के साथ दो तस्कर धराए, ओड़िशा से…

Ganja Smuggling : रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 407 किलो गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करो का नाम धर्मवीर सिंह और राजेन्द्र सिंह बताया जा रहा है। ये तस्कर ओडिशा से रांची के रास्ते गांजा की तस्करी की फिराक में थे जिन्हें आज दबोच लिया गया।

ये भी पढ़ें-CUJ Molestation Case : सीयूजे की छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद छात्रों में उबाल, मेन गेट बंद कर… 

Ganja Smuggling : 406 किलो गांजा लदा कंटेनर ट्रक जब्त

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से रांची रास्ते कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लोड करके तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। मिली सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास गांजा लदे कंटेनर ट्रक को पकड़ा।

ये भी पढ़ें- Gumla Murder : शख्स की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

जिसके बाद पकड़े गए ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस दंग रह गयी। ट्रक के केबीन के अंदर ड्राइवर सीट के पीछे बने बॉक्स में कुल 16 प्लास्टिक के बोरे में तकरीबन 406 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक गांजा को सम्बलपुर से लाकर टॉल गेट के आगे रामगढ़ में डिलीवर करना था। बरामद गांजा का अनुमानित मूल्य लगभग दो करोड़ रूपये बताया जा रहा है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...