“जनता के सुख-दुख से कट चुके हैं गढ़वा विधायक, चुनावी वादों को भूल गए हैं”- धीरज दुबे

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं और त्योहारों के दौरान जनता से दूरी बनाकर रांची में रहना पसंद करते हैं।

त्योहारों में जनता के बीच नहीं दिखते गढ़वा विधायक :

दुबे ने कहा कि नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, लक्ष्मी पूजा और अब महापर्व छठ जैसे धार्मिक अवसरों पर भी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने क्षेत्र में नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि जब जनता अपने जनप्रतिनिधि के साथ पर्व मनाना चाहती है, तब विधायक जी रांची में छठ का प्रसाद खा रहे हैं।

चुनावी वादों को बताया छलावा : 

झामुमो नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय विधायक तिवारी ने खुद को ‘सनातनी’ बताकर कई वादे किए थे, जिनमें जाटा सूर्य मंदिर का निर्माण, डूमरो चौक पर दुर्गा मंदिर, चिरौंजिया में देवी मंदिर का जिर्णोद्धार, और कई गांवों में धार्मिक स्थल निर्माण शामिल थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद, उन्होंने इन वादों को पूरी तरह भुला दिया।

 रांची में बैठकर कमीशन वसूली करा रहे हैंः

दुबे ने आरोप लगाया कि विधायक अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से कमीशन वसूली करवा रहे हैं, जबकि वे खुद राजधानी में आराम फरमा रहे हैं। गढ़वा के सड़कों, मंदिरों, छठ घाटों और विकास योजनाओं की खस्ता हालत पर उन्होंने कहा कि विधायक को अब क्षेत्र की चिंता नहीं है, वे केवल रांची प्रेम में व्यस्त हैं।

जनता देगी जवाब: दुबे

दुबे ने कहा कि गढ़वा की जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में ऐसे ‘भागते हुए जनप्रतिनिधियों’ को जवाब जरूर देगी। छठ महापर्व आस्था और जनसंपर्क का प्रतीक है, लेकिन गढ़वा के विधायक की गैरमौजूदगी बताती है कि वे जनता की आस्था और भावनाओं से पूरी तरह कट चुके हैं।

रिपोर्टः मदन सिंह

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img