Garhwa News: गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानी फेतल सिंह का शहादत दिवस रंका में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.
Garhwa News: सांसद छोटेलाल सिंह हुए शहादत दिवस में शामिल
शहादत दिवस के मौके पर सोनभद्र के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार विशेष रूप से रंका पहुंचे. जुलूस की शुरुआत रंका चेकनाका से हुई, जहां से लोग मांदर की थाप पर ‘स्वतंत्रता सेनानी फेतल सिंह अमर रहें’, ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, फेतल सिंह का नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाते हुए रंका थाना मोड़ पर पहुंचे. यहां स्थापित स्वतंत्रता सेनानी फेतल सिंह की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद श्रद्धालु और जुलूस में शामिल लोग फेतल सिंह के पैतृक आवास बाहाहारा पहुंचे, जहां उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया. वक्ताओं ने कहा कि फेतल सिंह ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी आदिवासी और मूलनिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.
कर्ज की बोझ तले टूटा एक परिवार, आउटहाउस में मिली तीन लाशों से हड़कंप
Garhwa News: मौके पर ए रहे मौजूद
गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2006 को रंका, गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने अपने निजी खर्चे पर स्वतंत्रता सेनानी फेतल सिंह की प्रतिमा का निर्माण कराया था. उसी समय तैयार की गई रूपरेखा के अनुसार आज भी हर वर्ष शहादत दिवस मनाया जा रहा है. इस वर्ष के शहादत दिवस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्हा अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, दक्षिणी जिला परिषद सदस्य प्रमिला देवी, पूर्व दक्षिणी जिला परिषद सदस्य उमा देवी, संजय सिंह उर्फ छोटू सिंह खरवार, उपाध्याय सिंह, चंद्र किशोर सिंह, फौद्दार सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में स्वतंत्रता सेनानी फेतल सिंह के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
Highlights


