
Advertisment
Garhwa Suicide : गढ़वा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां रंका मुखिया ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। मृत मुखिया का नाम सबिता देवी बताया जा रहा है। हालांकि महिला ने आत्महत्या क्यों की इसके सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Advertisment
Garhwa Suicide : अपने आवास में फंदे पर झूल गई मुखिया
मिली जानकारी के मुताबिक रंका मुखिया ने अपने आवास में गले में फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आनन-फानन में महिला को गंभीरावस्था में परिवार के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
गढ़वा से आकाश कुमार की रिपोर्ट—
Highlights
Advertisement




