ड्राइवर ने की आत्महत्या, अवैध संबंधों का शक

गया : डेल्हा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे वाली गली स्थित एक मकान में कोर्ट के किसी अफसर के निजी ड्राइवर चंदन कुमार ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार देर शाम सामने आई, जब मकान मालिक ने खिड़की से झांककर शव को पंखे से लटकता हुआ देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एफएसल की टीम घटनास्थल से नमूने एकत्रित करने में जुटी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थानाध्यक्ष इंद्रदेव इंद्र के मुताबिक, चंदन कुमार का कमरा सुबह से बंद था। मकान मालिक मिथिलेश यादव ने शाम को उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर अंदर का नजारा देख उनके होश उड़े गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डेल्हा पुलिस ने शव पंखे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस को कमरे से अबतक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला हो सकता है।

यह भी देखें :

बताया जा रहा है कि चंदन की पत्नी से अनबन चल रही थी। वह पांच माह पहले ही किराए के इस कमरे में रहने आया था। वह अकेला रह रहा था। थानाध्यक्ष इंद्रदेव इंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। घटना स्थल की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक टिकारी का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि अभी ठोस जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े : तीन हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को पुलिस कप्तान आशीष भारती ने झंडी दिखाकर किया रवाना

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...