Garhwa News: ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पुनः शुरू कराने की उठाई मांग, मिला आश्वासन

Garhwa News: गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड के बरवाडीह गांव में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह पूर्व विससूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह के आवास पर रंका प्रखंड के होन्हे कला, मझिगवां एवं लुकुम्बार गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर होन्हे–मझिगवां होते हुए लुकुम्बार गांव तक सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य पहले जारी था, लेकिन बीते कुछ दिनों से यह पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र में आवागमन में भारी परेशानी हो रही है.

खासकर बरसात और आपात स्थिति में लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने जांच के उपरांत सड़क निर्माण कार्य जल्द पुनः शुरू कराने का आश्वासन दिया.

Garhwa News: नितेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को पाठ निर्माण कार्य शीघ्र दोबारा शुरू कराने का दिला आश्वासन

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह पूर्व विससूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री के प्रयास से रुके हुए सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र दोबारा शुरू कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के कार्यकाल में 1700 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया गया था.

Bokaro News: लापता जयंत मामले में पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Garhwa News: कागजी व सरकारी प्रक्रियाओं के वजह से रुका था कार्य

उन्होंने आगे कहा कि बरवाडीह जेठन सिंह चौक से सिगसिगा खुर्द, चफला, पेदली, पेसका तथा पेसका से सिगसिगा कला होते हुए लुकुम्बार और होन्हे कला तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. हालांकि कुछ कागजी व सरकारी प्रक्रियाओं के कारण होन्हे से मझिगवां होते हुए लुकुम्बार का हिस्सा वंचित हो रहा था, लेकिन इस समस्या का भी शीघ्र समाधान कर सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा.

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...