Danapur: नाव पर खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 4 मजदूरों की मौत

दानापुर (पटना) : रामपुर पतीला घाट के समीप नाव पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से

चार मजदूर की झुलसने से मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

घटना मनेर थाना क्षेत्र की है.

बताया जाता है कि घटना के बाद नाविक ने मृतकों को लेकर नदी की ओर भागने लगा.

गैस लीकेज की वजह से हुआ ब्लास्ट

इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे. घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि अवैध बालू को नाव के जरिये एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाया जा रहा था. इसी दौरान नाव पर गैस सिलेंडर के जरिये खाना बनाया जा रहा था. गैस लीकेज की वजह से नदी के बीच में ही नाव पर ब्लास्ट हो गया. घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलने पर पहुंचे मनेर थाना अध्यक्ष ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

vote balast1 22Scope News

नाव पर लादे बालू को किया गया खाली

घटना के बाद नाव पर लादे बालू को खाली किया जा रहा है. नाव पर करीब 20 लोग मौजूद थे. इनमें से कई घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: गौरव

डोभा में गिरने से दो वर्षीय बच्ची की मौत

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img