Advertisement
Advertisement

Gaya Mayor ने दी जानकारी, कहा नगर निगम ने नहीं की है टैक्स में वृद्धि

गया : गया में पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच एक खबर फ़ैल रही है कि नगर निगम ने टैक्स में तीन गुना बढ़ोतरी कर दी है। मामले में गया नगर निगम कार्यालय में मेयर गणेश पासवान (Gaya Mayor ) और स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि गया नगर निगम के द्वारा होल्डिंग टैक्स में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। तीन गुना टैक्स वृद्धि को लेकर कुछ लोगों के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि टैक्स में वृद्धि केवल सरकार के द्वारा बनाए गए नगर विकास आवास विभाग, नगर पालिका एक्ट के तहत होटल, क्लब, मैरिज हॉल, निजी अस्पताल, हेल्थ क्लब, दुकान, शोरूम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, बीमा कंपनियों के कार्यालय, बैंक सहित अन्य संस्थानों के लिए की गई है। मेयर ने बताया कि किसी भी तरह की टैक्स में वृद्धि सरकार के द्वारा की जाती है।

सरकार ही तय करती है कि टैक्स हर पांच वर्ष पर बढ़ाई जाती है जबकि गया नगर निगम के द्वारा पिछले 15 वर्षो में किसी प्रकार की टैक्स वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री शहरवासियों को टैक्स वृद्धि के नाम पर बरगला रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Gaya में अधेड़ ने बस के नीचे आ कर की आत्महत्या, वीडियो भी आया सामने

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Mayor Gaya Mayor Gaya Mayor
Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...