Advertisment

Ghatsila by election: भाजपा के एक दर्जन मुख्यमंत्री पर सीएम हेमंत सोरेन अकेला भारी! बोले- ‘ऐसा छक्का छुड़ाएंगे कि जो जहां से आया, उससे भी दूर चला जाएगा’

Ghatsila by election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज है। आज जेएमएम उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने नामांकन दायर किया। उनके नामांकन में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, इस बार वोट बंटने नहीं देना है। अभी हमारे विपक्ष के लोग अलग-अलग राज्य से एक दर्जन मुख्यमंत्री के साथ यहां डेरा डाले हुए हैं।

उन्होंने कहा, कोई बात नहीं एक दर्जन क्या? दो दर्जन भी आ जाए तो उस पर अकेला यहां का मुख्यमंत्री भारी पड़ेगा और वह इसलिए क्योंकि यहां का मुख्यमंत्री हम नहीं हैं यहां का मुख्यमंत्री आप जनता हैं। जनता की ताकत ही मेरी ताकत है और इसी ताकत के बदौलत हम फिरकापरस्त लोगों से लोहा लेते हैं।

Ghatsila by election: विरोधियों के छक्के छुड़ाएंगे

उन्होंने कहा कि, “आने वाले दिनों में विरोधी लोग जो-जो गोला फेंकेंगे उस गोले का हम लोग ऐसा छक्का छुड़ाएंगे कि जो जहां से आया है उससे भी दूर चले जाएगा। आज यहां उपस्थित होकर झामुमो और गठबंधन प्रत्याशी सोमेश बाबू को अपना स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए बहुत-बहुत आभार और जोहार।”

Ghatsila by election: सोमेश सोरेन के नामांकन में शामिल हुए हेमंत सोरेन

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि घाटशिला में झामुमो और गठबंधन उम्मीदवार छोटे भाई सोमेश चंद्र सोरेन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि घाटशिला का आगामी उपचुनाव हम लोगों के लिए अलग परिस्थिति में हो रहा है। कुछ ही दिनों पहले आदरणीय दिशोम गुरुजी का निधन हुआ था जिसके बाद आदरणीय रामदास दा का निधन हो गया। यह ना जाने क्या संदेश था यह हम नहीं बता सकते, लेकिन कोई ना कोई जरूर ताकत है जो ऐसी स्थिति पैदा करती है और ऐसी स्थिति आती है।

Ghatsila by election: ‘विरोधियों का जमानत जप्त करना है’

उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में सोमेश बाबू को प्रत्याशी बनाया गया है। जिस तरह से आप लोगों ने पिछली बार ऐतिहासिक मतों के साथ, घाटशिला के इतिहास में पहली बार 20-22 हजार से अधिक मतों से रामदास बाबू को जिताया था, ठीक उसी तरह इस बार विरोधियों का जमानत जप्त करना है।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...